Rajasthan 8th Board Result 2025

Rajasthan 8th Board Result 2025 जारी: 96.66% रहा परिणाम, छात्राओं ने मारी बाजी

राजस्थान में कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पाली जिले के रानी ब्लॉक से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परीक्षा परिणाम की घोषणा की। इस साल कुल 12 लाख 22 हजार 369 विद्यार्थी पास हुए हैं। राजस्थान 8th Board Result 2025 का कुल परिणाम 96.66% रहा (Rajasthan 8th Board Result 2025)

छात्राओं ने मारी बाजी

राजस्थान 8वीं बोर्ड रिजल्ट में छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्राओं का पास प्रतिशत 97.24% रहा जबकि छात्रों का 96.14%। इससे छात्राओं का परिणाम छात्रों से 1.10% अधिक रहा।

जिलेवार प्रदर्शन

राजस्थान में इस साल के परिणाम में सीकर, दौसा, अजमेर, नागौर और चूरू जिले का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है। वहीं, धौलपुर, बारां, पाली, चित्तौड़गढ़ और करौली जिले का परिणाम अपेक्षाकृत कमजोर रहा।

ग्रेड वाइज आंकड़े
  • A ग्रेड (81-100%): 2,48,542 स्टूडेंट (19.65%)
  • B ग्रेड (61-80%): 6,62,367 स्टूडेंट (52.38%)
  • C ग्रेड (41-60%): 3,09,317 स्टूडेंट (24.46%)
  • D ग्रेड: 0.17% स्टूडेंट
रिजल्ट कैसे चेक करें?

1️⃣ सबसे पहले rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
2️⃣ Rajasthan 8th Board Result लिंक पर क्लिक करें।
3️⃣ रोल नंबर डालें और सब्मिट करें।
4️⃣ स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।

latest Dungarpur News Update Today in hindi | पढे डूंगरपुर की ताजा खबर – Dungarpurcity