CBSE Result 2025: डूंगरपुर जिले में 12वीं का परिणाम 97.60% और 10वीं का 97.26% रहा
CBSE ने Result की घोषणा मंगलवार को की गई, जिसमें डूंगरपुर जिले ने एक बार फिर से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस साल 12वीं का परिणाम 97.60% और 10वीं का परिणाम 97.26% रहा है। ये परिणाम पिछले दो वर्षों के मुकाबले सर्वाधिक माने जा रहे हैं। (CBSE Result 2025)
जिले में सरकारी और निजी स्कूलों का शानदार प्रदर्शन
- डूंगरपुर व सागवाड़ा में चल रहे लगभग सभी स्कूलों का परिणाम 100% रहा है।
- जवाहर नवोदय विद्यालय सागवाड़ा और केंद्रीय विद्यालय डूंगरपुर ने भी 100 प्रतिशत सफलता प्राप्त की।
- स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल्स (5 स्कूल) और टीएडी के अधीन मॉर्डन स्कूल्स का प्रदर्शन भी काफी बेहतर रहा। इन स्कूलों का औसत रिजल्ट 80% से अधिक रहा है।
जिले के कुल आंकड़े
- 12वीं कक्षा के लिए कुल छात्र: 415
- उत्तीर्ण छात्र: 405
- जिले का 12वीं रिजल्ट: 97.59% (पिछले वर्ष 93.88%)
- स्वामी विवेकानंद स्कूल्स: 86.48%
- नवोदय विद्यालय व केवी: 100%
इस बार सभी स्कूलों ने परिणाम सुधारने के लिए विशेष रणनीति अपनाई थी, जिसमें प्रैक्टिकल तैयारी, टेस्ट सीरीज, और बच्चों की व्यक्तिगत कमजोरियों पर काम किया गया। इसका असर परिणामों में स्पष्ट रूप से देखा गया।
latest Dungarpur News Updates Today in hindi | पढे डूंगरपुर मे आज की ताजा खबर – Dungarpurcity