(Management of Dungarpur)
डूंगरपुर की सुचारु व्यवस्था और विकास में प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
यहां के प्रशासनिक अधिकारी न सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखते हैं
बल्कि जिले के समग्र विकास की दिशा में भी कार्य करते हैं।
जिला कलेक्टर:
डूंगरपुर जिले के वर्तमान जिला कलेक्टर श्री अंकित कुमार सिंह हैं, जो जिले के प्रशासनिक प्रमुख हैं।
कलेक्टर का कार्य जिले में सरकार की योजनाओं को लागू करना,
राजस्व संग्रहण, आपदा प्रबंधन और चुनाव संचालन जैसे कार्यों को देखना होता है।
जिला कलेक्टर के नेतृत्व में डूंगरपुर में डिजिटल फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान
जैसे कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया, जिससे हजारों किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला।
पुलिस अधीक्षक:
डूंगरपुर जिले की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक (SP) श्रीमती मोनिका सेन के हाथों में है।
वे जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार हैं।
किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखना, संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना
आम जनता को सुरक्षित माहौल देना इनका प्रमुख उद्देश्य है।
उनके नेतृत्व में डूंगरपुर पुलिस ने कई मामलों में त्वरित कार्रवाई कर जनता का विश्वास जीता है।
अन्य प्रशासनिक अधिकारी (Dungarpur anagement):
डूंगरपुर जिले में कई अन्य अधिकारी भी कार्यरत हैं,
जो प्रशासनिक गतिविधियों को सुचारु रूप से चलाने में सहयोग करते हैं।
इनमें एडीसिनल कलेक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद,
जिला शिक्षा अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी, और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जैसे पद शामिल हैं।
ये अधिकारी अपने-अपने विभागों में योजनाओं के क्रियान्वयन, जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में सक्रिय रहते हैं। अन्य प्रशासनिक अधिकारी (Dungarpur Management)