डूंगरपुर के लिए 2-दिन की यात्रा (2 day: A More Relaxed Tour of dungarpur:
डूगरपुर, राजस्थान का एक खूबसूरत शहर है, जो अपनी ऐतिहासिक धरोहर, हरे-भरे पहाड़ों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। (Tour of Dungarpur)
अगर आप केवल दो दिन में इस शहर की सुंदरता को निहारना चाहते हैं, तो यह यात्रा आपके लिए एक यादगार अनुभव साबित होगी।
डूंगरपुर में शानदार महल, प्राचीन मंदिर और प्राकृतिक झीलें हैं, जो इसे एक परफेक्ट वीकेंड डेस्टिनेशन बनाते हैं।

पहला दिन: ऐतिहासिक और सांस्कृतिक भ्रमण
उदय बिलास पैलेस – महल के शाही वैभव का अनुभव करें।
उदय बिलास पैलेस एक होटल है, जहा आप शाही खूबसूरती ओर विरासत देख सकते है।
यहा पर एकथंबीया महल है, जो की पैलेस के मध्य मे स्थित है।
उदय बिलास मे आप शाही भोजन ओर महाराजा रूम का भी आनंद ले सकते है।
जूना महल – ऐतिहासिक चित्रकला और वास्तुकला का अनूठा संगम।
जूना महल की यात्रा के लिए आपको उदय बिलास से आज्ञा लेनी होगी, उसके बाद आप जूना महक की एतिहासिक चित्र ओर अनोखी बनावट देख सकते है।
गैब सागर झील – झील के किनारे बैठकर सुकून भरे पल बिताएं। शाम के समय यहा बेठना सुकून देता है।
यहा से आप बादल महल, नाना भाई पार्क, उदय बिलास पैलेस को देख सकते है।
दूसरा दिन: प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांच (Tour of Dungarpur)
देवसोमनाथ मंदिर और सोम नदी – धार्मिक और प्राकृतिक यात्रा का बेहतरीन संगम।
यह मंदिर डूंगरपुर के पुराने मंदिरों मे से एक है।
दिन की शुरुआत प्रभु शिव जी के दर्शन के साथ ओर भी आनंददित हो जाएगी।
यहा बेलों की सहायता से गन्ने का रस निकाला जाता है, जो पुराने दिनों की याद दिलाता है।
फतेहगढ़ी हिल व्यू – डूंगरपुर शहर का शानदार नज़ारा।
यह डूंगरपुर के सन्सेट पॉइंट्स मे से एक है।
जहा से आप पूरे डूंगरपुर शहर ओर सूरज को डूबते हुए देख सकते है।
बर्ड सैंक्चुअरी और बादल महल – प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण का आनंद लें।